उत्तराखंड में पुलिस कर्मी के ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए चम्पावत जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने एक आरक्षी को निलम्बित कर दिया है। इस मामले में एक अपर उपनिरीक्षक और एक अन्य आरक्षी के खिलाफ प्रारम्भिक जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
7 अक्टूबर को टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपदा के चलते बनलेख बैरियर में वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक था। बावजूद इसके, एक आरक्षी ने निर्धारित समय के बाद वाहनों को लापरवाही से छोड़ दिया, बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के।
इस लापरवाही के कारण पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से एक आरक्षी को निलम्बित किया और अन्य दो के खिलाफ जांच का आदेश दिया। एसएसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel










