बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिये परीक्षार्थियों का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की तारीख पांच सितंबर निर्धारित की गई थी। इसके बाद भी पांच कॉलेजों ने नए छात्रों के नाम जोड़ने और कुछ नाम डिलीट करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। डीआईओएस ने ऐसे स्कूलों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
डॉ बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज विशारतगंज ने तीन छात्रों का नाम डिलीट करने और तीन के नाम जोड़े जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है। रामप्रताप देववती इंटर कॉलेज रुधौली कला ने दो छात्र-छात्राओं के नाम डिलीट किए जाने के संबंध में 25 सितंबर को अपना प्रार्थनापत्र दिया। सुभाष इंटर कॉलेज आंवला ने भी एक छात्र का नाम डिलीट करने और एक का नाम जोड़े जाने के संबंध में 27 सितंबर को प्रार्थना पत्र दिया।कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज सहोड़ा भी तीन छात्रों के नाम डिलीट करने और तीन के नाम जोड़े जाने के संबंध में 19 सितंबर को प्रार्थना पत्र दिया था। शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज ने एक छात्र का नाम जोड़े जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इन सभी स्कूलों से जवाब तलब किया गया है। साथ ही समय से विवरण अपलोड ना करने के लिए दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
परीक्षार्थियों का विवरण अपलोड ना करने पर पांच स्कूलों को नोटिस
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










