न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।
अभी हाथरस में युवती की मौत का मामला शांत नहीं हुआ था कि अब उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार देर रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। जैसे ही युवती ने मुकदमा दर्ज कराया की पुलिस महकमे के अफसरों की नींद उड़ गई। यहां तक की कई बड़े अफसर रात में ही थाने को दौड़ पड़े। पुलिस ने बिना किसी देरी के मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
रात को सहसपुर थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि वह सेलाकुई के पास पुल से गुजर रही थी कि अचानक एक युवक ने उसको पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच दो और लोग मौके पर पहुंच गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की बात सुन पुलिस के होश उड़ गए। सहसपुर थाना प्रभारी समेत डीआईजी रात को ही मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने खुद महिला से बात की और तत्काल संदिग्धों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने कुछ को संदेह के आधार पर उठा भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि आरोपी बच नहीं पाएंगे। जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा।


Subscribe Our Channel











