पंजाबी समाज पर ‘आपत्तिजनक’ बयान से बवाल! कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

9
#existence of Uttarakhand Congress in Parliament
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बयानबाजी को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। कांग्रेस से जुड़ी नेता आकांक्षा नेगी पर पंजाबी समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इसको लेकर भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने नेगी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बड़े नेताओं के इशारे पर इस तरह की टिप्पणी की गई, जिससे पंजाबी समाज आहत है।

कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाबी समाज का देश के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज ने अलग-अलग दौर में आक्रांताओं का मुकाबला किया और विभाजन के समय भी भारी त्रासदी झेली। ऐसे समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आकांक्षा नेगी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह पंजाबी समाज के लोगों के साथ आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होंगे।

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने भी कथित टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताया। उनका आरोप है कि इस तरह के बयान पहाड़ी और मैदानी समाज के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास हैं।

भाजपा नेता और पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि देश के लिए योगदान देने वाले पंजाबी समाज का अपमान किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।