हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के हरीश ताल मार्ग पर उस वक्त हादसा हो गया जब एक पिक अप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में प्राइवेट ठेकेदार के एक जेई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सड़क बनाने वाले ठेकेदार के जेई और तीन श्रमिक रोड निर्माण के काम के लिए पिकअप से जा रहे थे, इसी बीच हरीश ताल मार्ग के पास पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बागेश्वर के रहने वाले जेई मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिम्मत बिष्ट, दलीप राम और गोपाल संभल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया जिनका इलाज चल रहा है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











