न्यूज जंक्शन 24, टनकपुर : पुलिस लोगों को तो कानून का पाठ पढ़ा रही है, लेकिन खाकी वाले ही कानून का उल्लंघन करने में लगे हैं। टनकपुर में एक ऐसा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। चालान काटने के मामले में पुलिस को एक पक्षीय कार्रवाई करना भारी पड़ गया। चालान भुगत चुके युवक ने मौके पर ही बिना हेलमेट के बाइक से घूम रहे दरोगा का वीडियो बना डाला। वीडियो बनाने के बाद हरकत में आई पुलिस को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसे दरोगा का भी चालान काटना पड़ा। लेकिन युवक यहीं नहीं रुका बल्कि उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिससे पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।
मामला शुक्रवार का है। पुलिस महिला एसआई पिथौरागढ़ चुंगी के पास पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रहीं थीं। वहां से गुजर रहा एक युवक बाइक में बगैर हेलमेट के दिखा तो पुलिस ने चालान काट दिया। इत्तेफाक से उसी वक्त पुलिस का एक दारोगा भी बिना हेलमेट के बाइक से निकल रहा था। युवक की नजर जैसे ही दारोगा पर पड़ी उसने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देख पुलिस को अपनी गलती का एहसास हुआ और दारोगा का भी चालान काटना कपड़ा। बाद में युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। शुक्रवार को यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
पुलिस ने युवक का चालान काटा, युवक ने भी दरोगा जी को कुछ ऐसे सिखा डाला सबक। होशियारी जान रह जाएंगे हैरान
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











