राज बब्बर का राज्यसभा का कार्यकाल अगले महीने पूरा, नौ नवंबर को होगा मतदान। इस पार्टी को मिलेगा फायदा

565
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।

उत्तराखंड में राज्यसभा की 2 सीटों में से 1 सीट का कार्यकाल 25 नवंबर को अगले महीने पूरा होने जा रहा है। खाली होने वाली सीट पर इस वक्त कांग्रेस के नेता एवं फ़िल्म अभिनेता राजबब्बर राज्यसभा सदस्य हैं। कार्यकाल पूरा होने से पूर्व भारत निर्वाचन आयोग ने उक्त सीट पर मतदान कराने के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। 6 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इस सीट पर अब 9 नवंबर को मतदान होगा। इधर, वर्तमान गुणा गणित के आधार पर देखें तो भाजपा को फायदा होने जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में भाजपा की सरकार है। विधानसभा में सदस्य संख्या के हिसाब से भाजपा काफी बहुमत में है लिहाजा इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य का कब्जा हो सकता है।
अधिसूचना जारी होते ही राज्यसभा में जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में दिग्गजों ने गोटिया बिठाना शुरू कर कर दी हैं।