उत्तराखंड के चम्पावत जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बनबसा में अफसार खान ने किशोरी को हवस का शिकार बना दिया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी मुक्तेश्वर जाकर छिप गया। पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया है।
एक स्थानीय किशोरी के चाचा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय भतीजी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस अलर्ट हो गई।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चाचा के साथ रहती है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 65 (1) / 351 (3) और 3/4 पाॅक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अफसार खान (22) मूल रूप से पीलीभीत के नौगंवा पकडिया का रहने वाला है। वह कुछ वर्षों से यहां अपने जीजा के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था। मामले की जांच एसआई मंदाकिनी राणा को सौंपी गई है। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अरविंद कुमार, एसओजी एचसी गणेश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल जगदीश कन्याल, उमेश राज, गिरीश भट्ट शामिल रहे।
इधर दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा के तहत पुलिस तैनात कर दी। पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों की बैठक भी ली।
1
/
353


उत्तराखंड में हेलीकाप्टर क्रैश, उड़ान में दब गई चीखें, हादसे ने छीनी कई लोगों की जिंदगी!

उत्तराखंड: सिंगर पवनदीप राजन की हेल्थ अपडेट सामने आई, यह बोले डॉक्टर! video देखें...

उत्तराखंड: सिंगर पवनदीप राजन के साथ हुआ भीषण हादसा, सामने आया बड़ा अपडेट..देखें पूरा खुलासा..

हल्द्वानी: बाहर से लगा था ताला, अंदर रह रहे थे दर्जनों लोग, मामला देख पुलिस का चकराया माथा! फिर

उत्तराखंड में इस स्कूल का हाल ऐसा! सात टीचर केवल एक छात्र को नहीं करा सके पास!

नैनीताल में उस्मान ने बच्ची के साथ किया घिनौना काम, हिंदुओं का पारा हाई.. मचाया तांडव! video..
1
/
353
