सल्ट विधानसभा सीट : पहली परीक्षा में पास हुए तीरथ, भाजपा के महेश ने जीता चुनाव। कांग्रेस का हुआ यह हाल

433
खबर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा : जिले की एकमात्र सल्ट विधानसभा सीट पर विधानसभा के उपचुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 12 राउंड की मतगणना बाद भारतीय जनता पार्टी के महेश जीना चुनाव जीत गए हैं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 4700 वोटों से हराया है। इस तरह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपनी पहली सियासी परीक्षा में पास हो गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ के सामने यह पहली चुनावी चुनौती थी।

अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण उपचुनाव हुआ। इस सीट पर 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिस पर रविवार को मतगणना हुई। भारतीय जनता पार्टी ने mahesh जीना को प्रत्याशी बनाया  तो कांग्रेस ने पूर्व में प्रत्याशी रही गंगा पंचोली को चुनाव मैदान में उतारा था।