न्यूज जंक्शन 24, रुड़की : पिछले दिनों पकड़ी गई नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्रियों में प्रशासनिक टीम ने सेंपलिंग की। जिनकी रिपोर्ट आ गई है। करीब आधा दर्जन दवाइयों के सेंपल फेल हो गए हैं। सैंपल फेल होने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी अब इस जांच में जुट गए हैं कि उक्त दवाइयां कहां-कहां आपूर्ति की जा रही थीं, ताकि उनको बेचने से रोका जा सके।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में फूड लाइसेंस की आड़ में कुछ शातिर दिमाग लोग फर्जी तरीके से नकली दवाइयां बना रहे थे, इनकी दो फैक्ट्रियां चल रही थीं। गोपनीय सूचना पर प्रशासनिक टीम ने 2 दिन पूर्व छापेमारी की तो वहां करीब तीन करोड़ रुपए की सामग्री और ब्रांडेड कंपनियों के नाम से की जा रही फर्जी पैकिंग का सामान बरामद हुआ था। इसके अलावा करीब डेढ़ करोड़ रुपए की नगदी भी बरामद की गई थी। पुलिस ने इसमें फैक्ट्री संचालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा फैक्ट्री में पकड़ी गई दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे, ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा ने बताया सैंपल फेल हो गए हैं। आरोपों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा, प्रशासन उन स्थानों को ट्रेस कर रहा है जहां फर्जी दवाइयां बेचने के लिए भेजी जा रही थीं।
नकली दवाइयों के सभी सेंपल फेल, फ़ूड लाइसेंस पर चल रहीं थीं दवा की दो फैक्ट्रियां
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










