सुरक्षा अलर्ट! राष्ट्रपति दौरे के बीच कल ये स्कूल बंद रहेंगे

23
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के चलते प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने शहर के कुछ निर्धारित मार्गों को “जीरो जोन” घोषित किया है।

साथ ही राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर तीन नवम्बर को शहरी क्षेत्रों में आने वाले 20 स्कूलों में एक दिन का अवकाश दिया गया है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रेस अकैडमी (कैंट रोड), केंद्रीय विद्यालय (हाथी बड़कला, कैंट रोड), स्कॉलर होम (राजपुर रोड), डीपीएस (राजपुर रोड), ब्रुकलिन और ब्राइटलैंड स्कूल (कर्जन रोड), हिल ग्रेस, मार्शल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल (लक्ष्मी रोड), शेरवुड स्कूल (नेहरू कॉलोनी तिराहा) को एक दिन की छुट्टी दी गई है।

इसके अलावा समर वैली स्कूल (तेग बहादुर रोड), हेरिटेज स्कूल (एमकेपी रोड), सेंट जोसेफ स्कूल (राजपुर रोड), विवेकानंद स्कूल (जोगीवाला), मानव भारती स्कूल (नेहरू कॉलोनी), एसजीआरआर स्कूल (करनपुर चौक), जसवंत मॉडल स्कूल (राजपुर रोड), प्लाईवुड पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल (डिफेंस कॉलोनी) को भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के अन्य विद्यालय सामान्य समय के अनुसार संचालित होंगे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।