न्यूज़ जंक्शन 24, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले हिस्से में हिमस्खलन की चपेट में आकर भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 6 फरवरी को हुई थी। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में भारत-चीन सीमा पर एक हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद सात सैनिक लापता हो गए थे। मंगलवार को इन सभी सैनिकों के शव मिल गएम
भारतीय सेना की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से 6 फरवरी को उसमें भारतीय सेना के कम से कम सात जवान फंस गए थे। उसी दिन से फंसे हुए जवानों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य जारी था। उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे और वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है। बता दें कि इस इलाके में पिछले कुछ दिन से मौसम खराब है और यहां भारी बर्फबारी हो रही है।



 Subscribe Our Channel
Subscribe Our Channel










