उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक की खुमाड़ ग्रामसभा में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लगभग 25 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह रानीखेत से क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं तहसीलदार आबिद अली ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।
पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Sorry, there was a YouTube error.



Subscribe Our Channel











