उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दो दिनों बाद प्रदेशभर में मौसम साफ होने से तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। खासतौर पर मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी का एहसास हुआ। शनिवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी देखने को मिली।
हालांकि, रविवार से मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी जिला, रुद्रप्रयाग जिला, चमोली जिला, बागेश्वर जिला और पिथौरागढ़ जिला के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। विशेष रूप से तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार जताए गए हैं।



Subscribe Our Channel











