तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, बाइक सवार महिला की मौत

7
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार के धनौरी जस्वावाला मार्ग पर धनौरी बाजार में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी और उसमें सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास से गुजर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई।

हादसे में बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।