उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने अपने कार्यभार संभालने के बाद पहली तबादला सूची जारी की है। इस सूची में रायवाला कोतवाली और रानीपोखरी थाने के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। देर रात जारी आदेश के तहत ये फेरबदल किए गए।
आदेश के अनुसार, रायवाला कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र खोलिया को रानीपोखरी थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रानीपोखरी के थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी को पुलिस कार्यालय देहरादून में स्थानांतरित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, फिलहाल कोतवाली रायवाला में प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई है। संभावना है कि यहां किसी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को तैनात किया जा सकता है। इस पहली सूची को पुलिस महकमे में प्रशासनिक बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।



Subscribe Our Channel











