उत्तराखंड पुलिस में हलचल, SSP ने कई उप निरीक्षकों के किए बड़े स्थानांतरण

11
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार ने जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इन स्थानांतरणों का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा को बेहतर बनाना और जनता को प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना बताया गया है।

एसएसपी के आदेश के अनुसार, मोहन कठैत कोतवाली रुड़की से प्रभारी चौकी लालढांग, कोतवाली श्यामपुर, सुभाष चन्द्र जखमोला चौकी लालढांग से प्रभारी चौकी सोत बी, कोतवाली रुड़की, आनंद मेहरा चौकी सोत बी से कोतवाली गंगनहर, ऋषिपाल पटवाल कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी मायापुर, देवेन्द्र चौहान पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी कोर्ट, कोतवाली सिड़कुल, शैलेन्द्र मंमगई चौकी कोर्ट से पुलिस लाईन, शेख सद्दाम पुलिस लाईन से कोतवाली मंगलौर, बबलू चौहान कोतवाली सिड़कुल से कोतवाली पथरी और महेन्द्र पुण्डीर कोतवाली पथरी से कोतवाली रुड़की स्थानांतरित किए गए हैं।

एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि ये स्थानांतरण जिले में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा और पुलिसिंग की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए किए गए हैं। उन्होंने जनता से सहयोग और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की।