बहला-फुसला कर किशोरी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

363
खबर शेयर करें -

खटीमा। युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुराचार किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर जादोपुर निवासी नितिन राणा व उसकी मां पर 12 मार्च को उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। साथ ही किशोरी से दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था।

तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।