न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर: कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन पूरी सख्ती में है। ऊधमसिंह नगर में प्रभारी तहसीलदार ने मास्क बहिन पहन रखा था, इसी पर एडीएम ने उनका चालान काट दिया। यही नहीं एक प्रधान जी भी फंस गए हैं।
काेरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन काफी गंभीर है। प्रशासन बार बार लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दे रहा है। फिर भी कुछ लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस पर प्रशासन और सख्त हो गया है।मंगलवार को अपर जिलाधिकारी जगदीश चंद्र कांडपाल कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। परिसर का भ्रमण किया तो अपने दफ्तर में बिना मास्क लगाए बैठे प्रभारी तहसीलदार भूपेंद्र सिंह चौहान को देख भड़क गए। उन्होंने मास्क न पहनने पर प्रभारी तहसीलदार का दो सौ रुपये का चालान काट दिया। साथ ही उन्होंने नाराजगी जताते हुए मास्क पहनने की हिदायत दी। ग्राम भरतपुर, जसपुर तहसील के प्रधान हुकम सिंह बिना मास्क पहनने ही एडीएम कांडपाल को ज्ञापन देने दफ्तर में पहुंचे तो एडीएम ने प्रधान का दो सौ रुपये का चालान काट दिया। इससे कलक्ट्रेट परिसर में खलबली मच गई। एडीएम कांडपाल ने बताया कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और मास्क का उपयोग जरूर करें। कहीं पर यदि कोई संक्रमित की सूचना मिलती है तो कंट्रोल रुम में फोन नंबर-05944-250250 पर सूचना दें।
दूसरों को मास्क लगाने की हिदायत, खुद बिना मास्क ऑफिस पहुंचे प्रभारी तहसीलदार। एडीएम ने काटा चालान
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










