हल्द्वानी की सड़कों में घूम रहे पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा

381
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में नगर निगम ने सड़कों पर घूमते लावारिस मवेशियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला दिया है। इसके तहत कई मवेशियों को पकड़ कर गौशाला भेजा गया।

नगर निगम ने मंगलवार को शहर के चौक-चौराहों में बैठे करीब दर्जनभर से अधिक मवेशियों को काऊ केचर में पकड़कर गौशालाओं में छोडा गया।

उप नगर आयुक्त तुषार सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी ने निराश्रित पशुओं के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसके अनुसार कुल 12 मवेशियों को गौशाला में छोडा गया। उन्होंने बताया की अभियान नियमित चलाया जायेगा।