न्यूज जंक्शन 24, कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में आज तड़के एक नाबालिग ने कुल्हाड़ी से हमला करके अपने पिता की हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटा जिले के इटावा नगर के अशोक नगर में सुबह एक व्यक्ति आबिद उर्फ पपैया (45) का खून से लहूलुहान शव पड़ा मिला। करीब पांच बजे जब उसकी पत्नी सो कर उठी तो सबसे पहले उसी ने आबिद का शव दिखा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने के उपरांत थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक के नाबालिग पुत्र ने खुद कबूल किया कि उसी ने तड़के करीब तीन बजे अपने पिता की सोते समय कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक आबिद इटावा में गेनता रोड पर ढाबा चलाता है और हिस्ट्रीशीटर है। वह अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी दो पुत्र और पुत्री से मारपीट करता था। हत्या के आरोपी पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसका पिता आबिद आए दिन नगर में मारपीट की वारदातें करता था और फरार हो जाता था। उसके बदले पुलिस उसे उठा ले जाती थी जिससे वह बहुत परेशान था। कल रात भी उसका पिता शराब पीकर घर आया और सो गया। उसने रात करीब 3 बजे कुल्हाड़ी से हमला करके अपने पिता की हत्या कर दी।
Big news-पिता करता था अपराध, बेटे को उठा ले जाती थी पुलिस, तंग आकर बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel









