अवैध तमंचा लेकर घूम रहा था बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

402
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। इसके तहत पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया गया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के सकुशल आयोजन के लिए आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से पालन कराने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक  उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव दिनेश चंद्र जोशी व पुलिस टीम द्वारा मंगलपड़ाव क्षेत्र में बीती शाम चेकिंग के दौरान सफलता मिल गई।

पुलिस ने अभियुक्त आमिर खान पुत्र बबलू खान निवासी लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा को एक अदद तमंचा 12 बोर एवम एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।