बरेली। इज्जतनगर थाने में 2018 बैच की महिला सिपाही ने शनिवार को सल्फास खाकर जान दे दी। महिला सिपाही अमरोहा की रहने वाली थी। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है। हालांकि, उसने आत्महत्या किन कारणों से की, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
अमरोहा के पटेवा निवासी अजय पाल पाल सिंह की बेटी प्रियंका 2018 बैच की महिला सिपाही है। उसकी पहली पोस्टिंग बरेली के इज्जत नगर थाने में हुई थी। प्रियंका थाने में लिखा पढ़ी का काम देखा करती थी। पिछले दिनों चुनाव में ड्यूटी लगी थी। शनिवार दोपहर वह बस के जरिए बदायूं ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और बस से नीचे उतर गई। इसके बाद डेलापीर में अपने निजी आवास पर चली गई। इंस्पेक्टर विजय नगर नीरज सिंह ने बताया कि महिला सिपाही ने घर में सल्फास से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर उसके परिवार वाले घर पहुंच गए। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल पाया था।
पहली पोस्टिंग पर बरेली आई महिला सिपाही ने जहर खाया, मौत
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










