हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंडी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Sorry, there was a YouTube error.



Subscribe Our Channel











