नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम में मध्यक्रम बल्लेबाज यशपाल शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया था। यशपाल शर्मा 1983 में कपिल देव की अगुआई में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। उन्होंने 42 एकदिवसीय और 37 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह 1979-83 तक भारतीय मध्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उन्होंने कुछ वर्षों के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया और 2008 में उन्हें फिर से पैनल में नियुक्त किया गया था।
यशपाल शर्मा 66 साल के थे। यशपाल शर्मा 1983 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 33.45 की औसत से 1606 और 42 वनडे मैचों में 28.48 की औसत से 883 रन बनाए।
क्रिकेट जगत को झटका, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
यशपाल के निधन से क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा कि यश पाजी के निधन की खबर दिल तोड़ने वाली है। वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा कि यश पाजी 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हीरो में से एक थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा कि यशपाल शर्मा 1983 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे। वह अंपायर और राष्ट्रीय चयनकर्ता भी थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
खबरों से रहें हर पल अपडेट :
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![loading](https://newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)