रूड़की। भगवानपुर क्षेत्र में फैक्ट्री में काम के दौरान करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान बिजली का तार टच होने से क्रेन में करंट फैल गया। चालक ने क्रेन से कूदकर किसी तरह जान बचाई। जबकि बाइक इसकी चपेट में आ गई। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि महिला का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लोधी वाला गांव में निर्माणधीन फैक्ट्री में क्रेन से कार्य करते वक्त ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टच हो गई। तभी बाईक सवार 21 वर्षीय रविंद्र व उसकी पत्नी जमुना चपेट में आने से झुलस गई। आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां रविन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए मॉर्चरी में भेज दिया है। जबकि उसकी पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप निरीक्षक सहजाद ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई हैं। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
1
/
34
हल्द्वानी में हुए युवक-युवती के दोहरे हत्याकांड का एक और चौंकाने वाला बड़ा खुलासा! VIDEO देखें..
हल्द्वानी में हुआ बड़ा कांड! शहर में हुआ युवक और युवती का डबल मर्डर..बड़ा खुलासा!
उत्तराखंड: पढ़ने भेजी लड़की रहने लगी लिव-इन रिलेशनशिप में, हुई गर्भवती, डिलीवरी के बाद मौत!
उत्तराखंड में पहले भरी बाजार में गुंजन को मारा गया, अब दिनदहाड़े कर्नल के बेटे को गोली से उड़ाया!
हल्द्वानी में छठवीं के छात्र ने अपने सीनियर छात्र के सिर पर चाकू घोंपा, फिर जो हुआ देखें..!
उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी की पत्नी अचानक रोने लगी, क्या बोली सुनिए इस VIDEO में..!
1
/
34



Subscribe Our Channel











