उत्तराखंड में अनिय‌ंत्रित कार खाई में गिरने से दो युवकों की मौत

7
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास  एक भयावह सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, कार संख्या UK 07 HA 3697 अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी।

हादसे में ढुइंक गांव के दो युवक, तुषार खत्री (25) पुत्र दिनेश और अजय (26) पुत्र मिजान सिंह, घटनास्थल पर ही दम तोड़ बैठे।

सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शवों को खाई से निकाल कर यमुनोत्री हाईवे तक पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।