न्यूज जंक्शन 24, मेरठ : आपका बच्चा जो किताबें पढ़ रहा है, वह असली है या नकली। यह भी सोच-समझकर खरीदिए। आंख मूंदकर सिलेबस खरीदा तो गच्चा खा जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक फर्म एनसीईआरटी की फर्जी किताबें छाप रही थी। प्रशासन को भनक लगी तो छापा मारा गया। जहां से करोड़ों रुपये का सिलेबस और उसको तैयार करने वाली सामग्री बरामद हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि उक्त सिलेबस उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों में सप्लाई होता था। यह कहां-कहां जाता था, इसकी छानबीन शुरू हो गई है।
शुक्रवार शाम प्रशासनिक टीम ने परतापुर स्थित अछरौंडा में गोदाम पर छापा मारा तो बड़ी संख्या में एनसीईआरटी समेत अन्य प्रकाशन की किताबें पकड़ी गईं। गोदाम में तैनात कर्मचारी टीम को देख फरार हो गए। लेकिन मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर पता चला है कि किताबें छापकर उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के बड़े शहरों में भेजी जाती थीं। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। सुशांत सिटी के सेक्टर तीन निवासी सचिन गुप्ता की टीएनएसके ङ्क्षप्रटर्स एंड पब्लिशर्स के नाम से मोहकमपुर में यह फर्म है। बताते हैं कि सचिन गुप्ता मेरठ में बड़ा भाजपा नेता है।
सावधान ! उत्तराखंड में बिक रहीं हैं एनसीईआरटी की फर्जी किताबें, उत्तर प्रदेश में पकडा गया मास्टरमाइंड। यह निकल कर आई सच्चाई
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










