न्यूज जंक्शन 24, अल्मोड़ा : उत्तराखंड क्रांति दल के नेता व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने माना कि पार्टी की दयनीय हालत के लिए दल के रणनीतिकार ही जिम्मेदार हैं। साफ कहा कि हमें इस सच को स्वीकार करना ही होगा। यह भी कहा कि अब प्रदेशवासियों को भाजपा व कांग्रेस के इतर मजबूत विकल्प देने के लिए वामदलों व दक्षिणपंथियों के साथ ही जनांदोलनों से जुड़े सभी दलों को साथ लिया जाएगा।
उक्रांद के शीर्ष नेता ऐरी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि तीन सप्ताह के भीतर नई कार्यकारिणी गठित कर ली जाएगी। ऐरी बोले कि उक्रांद की दयनीय स्थिति के लिए खुद हम ही जिम्मेदार हैं। इसे स्वीकार करना होगा। जनसमर्थन पर मंथन करना होगा। जनादेश ने पहले चार, तीन फिर एक विधायक उक्रांद से चुना।
यह भी माना कि जनता भाजपा कांग्रेस का विकल्प चाह रही। मगर सामने कौन है, ये बड़ी चुनौती है। मजबूत विकल्प देने के लिए अब सबक लेते हुए नई रणनीति पर अमल करेंगे। ऐरी ने यह भी साफ कर दिया कि उक्रांद को अब वामपंथी दक्षिणपंथी या अन्य छोटे दलों को साथ मोर्चा बनाने में कोई गुरेज नहीं है। उनका कहना था कि पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं। उक्रांद को तीसरी ताकत के रूप में खड़ा किया जाएगा।
ऐरी बोले, उत्तराखंड क्रांति दल की दुर्दशा के लिए खुद हम ही जिम्मेदार। अब अगले विधानसभा चुनाव में उठाएंगे यह कदम
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










