हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन में गुरूवार की प्रातः अज्ञात शव पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार लोगों ने स्टेशन परिसर में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। इस पर कोतवाल राजेश कुमार यादव और एसएसआई रोहताश सागर अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि व्यक्ति की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। पुलिस अब मृतक की पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई है और मामले की छानबीन जारी है।
Sorry, there was a YouTube error.



Subscribe Our Channel











