उत्तराखंड में पांच दिन पहले हुए बस हादसे में एक और दुखद अपडेट सामने आया है। हादसे में घायल हुए हिमाचल प्रदेश के ग्राम मजोटली निवासी चालक उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
यह हादसा राजधानी देहरादून के हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर मंगलवार को हुआ था। दुर्घटना में पहले ही दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
घायल चालक दिनेश शर्मा (48) को पहले ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर उन्हें गंभीर स्थिति के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि वहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
Sorry, there was a YouTube error.



Subscribe Our Channel











