एनजेआर, देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश की मातृशक्ति को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहे हैं। महिलाओं को 50 लाख रुपये तक की संपत्ति खरीद पर उनसे सिर्फ एक रुपये स्टांप शुल्क लिया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह में इस बात के साफ संकेत दिए। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के समक्ष यह सुझाव रखा था।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य के विकास में महिलाओ की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने महिला किसानों व समूहों के लिए पांच लाख रुपये तक के ब्याजरहित ऋण योजना का जिक्र किया। कहा कि अनाथालयों में रहने वाले बच्चों के 18 साल की आयु पूर्ण करने के बाद उनके लिए सरकारी सेवाओं में पांच फीसद आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य में महिलाओं के व्यापक हित में सरकार ने भूमि पर पति के साथ पत्नी को भी अधिकार देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि महिलाओं को 50 लाख रुपये तक की संपत्ति की खरीद पर मात्र एक रुपये स्टांप शुल्क लिया जाए। वर्तमान में 25 लाख की संपत्ति खरीद पर रजिस्ट्री में महिलाओं को 25 फीसद तक की छूट दी जा रही है।
उत्तराखंड में महिलाओं को संपत्ति खरीद में बड़ी छूट देने जा रही सरकार, मुख्यमंत्री की यह है बड़ी योजना
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











