अल्मोड़ा : सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र की मौत मामले में सांसद अजय टम्टा के पीआरओ समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
हवालबाग ब्लॉक में देवली गांव का घुराड़ी तोक निवासी 23 वर्षीय तरुण दुर्गापाल शुक्रवार देर रात फंदे पर झूलता मिला। तरुण सोबन सिंह जीना परिसर में पढ़ाई करता है और स्वजन हल्द्वानी में रहते हैं। आत्मघाती कदम उठाने से पहले तरुण सुसाइड नोट लिख गया था और बहन को वाट्सएप भी किया था। इसमें तरुण ने सांसद टम्टा के पीआरओ पंकज जोशी व अन्य को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। इधर, रविवार को तरुण की बहन स्नेहा दुर्गापाल ने घुराड़ी निवासी पंकज जोशी, उसकी पत्नी कविता जोशी व बुआ कमलेश दुर्गापाल व उनकी पुत्री उमा दुबे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। स्नेहा का आरोप है कि उसके भाई को इन्हीं लोगों ने आत्महत्या के लिए विवश किया। पंकज जोशी पर भाई को जमीन के मसले पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Uttrakhand latest news : भाजपा सांसद के पीआरओ को जिम्मेदार ठहरा कर छात्र फांसी पर झूला, पढ़िये सुसाइड नोट में क्या लिखा है ऐसा
1
/
342
हल्द्वानी: पति- पत्नी गए थे महाकुंभ, घर लौटे तो ऐसा नाजारा देख निकली चिख, फिर! video
हल्द्वानी में अभी- अभी हुआ बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक को कुचला, इतनी मौतें! बीच सड़क पर हुआ हंगामा..
महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की इस महिला की मौत, बेटे-बहू ने बताया यह सच!
हद हो गई! लाखों भक्तों के आराध्य नैनीताल स्थित पायलट बाबा की संपत्ति हड़पी गई..!
हल्द्वानी: रोते हुए थाने पहुंचा पति, बोला- मुझे मेरी बीवी से बचा लो साहब, जानें क्या है पूरा माजरा!
हल्द्वानी में भाजपा के 'गजराज का राज'...एक क्लिक में देखें पूरे उत्तराखंड का नया चुनावी अपडेट!
1
/
342