देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार से सक्रिय होने वाले इस विक्षोभ के कारण 1, 2 और 3 फरवरी को अधिकांश जनपदों में बारिश की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इन दिनों कुछ क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
Sorry, there was a YouTube error.



Subscribe Our Channel











