Bareilly-अगवा कर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, 10 पर रिपोर्ट दर्ज

268
खबर शेयर करें -

बरेली। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने महिला और उसके बच्चों का अपहरण कर लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला पति के पास पहुंची। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना इज्जतनगर क्षेत्र के युवक ने बताया कि 16 नवंबर 2021 को उसकी पत्नी चार बच्चों के साथ अचानक गायब हो गई। खाजबीन की, मगर उसका सुराग नहीं लगा। शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों ने उसकी पत्नी व बच्चों का अपहरण किया था। 7 अक्टूबर को 2021 को उसकी पत्नी हिमाचल से किसी तरह यहां आई।

उसने बताया कि अमित, श्याम कुमार, चमन, पुष्पेंद्र, दामोदर, मनोज, रामू यादव, बंटी यादव और मुन्नालाल ने अपहरण कर उसके साथ गलत काम किया है। मामले की शिकायत एडीजी से शिकायत की है।