पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर लिए गए। जानिए पूरा हाल

840
खबर शेयर करें -

एनजेआर, दिल्ली : कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत और गंभीर ही गई है। वह इस समय मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए की गई सर्जरी के बाद से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। सर्जरी से पहले 84 साल के मुखर्जी का कोरोनावायरस टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया था।
आर्मी रिसर्च अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दिल्ली कैंट के आर्मी हॉस्पिटल में 10 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। उनकी चिकित्सीय जांच में उनके दिमाग में बड़ा सा थक्का नजर आया है जिसके लिए उनकी आपातकालीन जीवनरक्षक सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई