देहरादून। उत्तराखंड के परिवार का वाहन मुरादाबाद में हादसे का शिकार हो गई। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कांठ इलाके में सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी। जोरदार आवाज आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब हादसे का पता चला। हरिद्वार हाईवे पर हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं।
वह मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे। एसपी ग्रामीण संदीप मीणा ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। जान गंवाने वालों की पहचान संगीता रस्तोगी, आशिका रस्तोगी (19), यश रस्तोगी (26), आरती रस्तोगी (45) तौर पर हुई है। वह देहरादून के थाना तिलक रोड के गढ़ मकान नंबर 13 जी मोहल्ला डांडीपुर के रहने वाले थे।
1
/
34
हल्द्वानी में शादीशुदा आशिक के साथ रहने के लिए लड़की ने अपनी मां को जड़ा थप्पड़! फिर जो हुआ..
उत्तराखंड में 23 साल की डॉ तन्वी की मौत बनी गुत्थी, 'ड्रिप' लटकाकर मौत का कारण!
परिवार ने बेटी को सिलाई सिखाने हल्द्वानी भेजा, पर 19 साल की लड़की 45 साल के टेलर के साथ...
हल्द्वानी में लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने मौत को लगाया गले, देखें बड़ा खुलासा..! VIDEO देखें
उत्तराखंड इस बड़ी यूनिवर्सिटी के बीबीए के छात्रों ने मार डाला बीटेक का छात्र..VIDEO देखें..
हल्द्वानी के दो युवकों ने किया कमाल! सिलेंडर की मारा- मार के बीच चूल्हा बिना गैस के जला दिया..
1
/
34



Subscribe Our Channel











