उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गुरना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मार्च 2026 को डीसीआर पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गुरना के पास एक कैंटर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया और गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई। वाहन में केवल चालक सवार था, जिसकी हादसे में मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान धोलसिंह, निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।



Subscribe Our Channel











