उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2027 से पहले देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कुल 18 तबादले किए गए हैं। इस बदलाव के तहत कई थानों को नए प्रभारी मिले हैं, जबकि कुछ पुलिस अधिकारियों को एसओजी और अन्य शाखाओं में भेजा गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को कोतवाली नगर, कुंदन सिंह राणा को कोतवाली पटेलनगर, वीरेंद्र चंद्र रमोला को थाना रायपुर, मुकेश चौहान को थाना रायवाला और मनोहर भंडारी को प्रेमनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं नरेंद्र बिष्ट को थाना सहसपुर और शांति कुमार को थाना सेलाकुई की कमान सौंपी गई है। ये सभी अधिकारी पहले पुलिस लाइन में तैनात थे।
इसके अलावा निरीक्षक बीएल भारती को चकराता से हटाकर मसूरी थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राकेंद्र कठैत को एएचटीयू से नेहरू कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक रहे नरेश राठौर को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों के फेरबदल में मोहन सिंह को रायवाला से एसएसआई डालनवाला, पीडी भट्ट को राजपुर से रानीपोखरी और मनोज नौटियाल को सहसपुर से बसंत विहार का थानाध्यक्ष बनाया गया है। शैंकी कुमार को सेलाकुई से एसओजी देहात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गिरीश नेगी को प्रेमनगर से एसएसआई सेलाकुई भेजा गया है।
वहीं अमित शर्मा और संजीत कुमार को क्रमशः बसंत विहार और रायपुर से एसआईएस शाखा में तैनाती दी गई है। कुलेन्द्र सिंह को एसएसआई डालनवाला से हटाकर थानाध्यक्ष डालनवाला बनाया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपकर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है।




Subscribe Our Channel











