न्यूज जंक्शन 24, बरेली। बजरंग ढाबे के मालिक ने गरीब से मारपीट कर उसका खोखा पलट दिया। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जोगी नवादा के रहने वाले गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि वह बजरंग ढाबे के पास स्थित सरकारी नल के पास में वह चाय का खोखा लगाते थे। उनका बजरंग ढाबे के मालिक जगपाल और संतोष के ऊपर चाय का 2500 रुपए उधार आ रहा था। पीड़ित जब शनिवार को अपने पैसे मांगने गया तो जगपाल, संतोष और आशीष ने उसके साथ मारपीट की और उसका खोखा पलट दिया। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। गिरीश की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
1
/
34
हल्द्वानी में बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण हटेगा, मस्जिद या घर, हर जगह डर,19 से 31 तक होगा यह!
उत्तराखंड में शादी के दिन पति- पत्नी की मौत, परिवार बेहाल! video
अल्मोड़ा: बेटे की शादी के बाद पूजा के लिए निकला परिवार, पर रास्ते में मौत हो गई!
उत्तराखंड: मां ने दादी को मार डाला, दो साल की बच्ची को जाना पड़ा जेल! video देखें...
नैनीताल: कैंची धाम मंदिर में भी होता है ऐसा काम, क्या है सच, क्या झूठ, देखें! VIDEO
उत्तराखंड: बड़े भाई की शादी से पहले छोटे भाई का शव पहुंचा आंगन में, परिवार बेसुध!
1
/
34


Subscribe Our Channel











