Big breaking : पंजाबी सिंगर मूसेवाला को गोलियों से भून डाला, सरकार ने कल ही हटाई थी सुरक्षा।

692
खबर शेयर करें -

 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को रविवार को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने उन्हें 30 गोली मारी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पंजाब सरकर ने कल ही उनकी सुरक्षा हटाई थी।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Shot Dead) पर फायरिंग मानसा जिले में हुई है। मूसेवाला पर लंबे समय से खतरा था। मानसा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने गायक की गोली मारकर हत्या कर दी है। फायरिंग के बाद मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को गंभीर हालत में मानसा जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंजाब सरकार द्वारा उनकी ‘सिक्योरिटी’ वापस लेने के एक दिन बाद मूसेवाला की हत्या की घटना से पंजाब में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि मूसेवाला ने मानसा (Mansa District) से कांग्रेस के टिकट पर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला ने 63 हजार से अधिक वोटो से हरा दिया था। इस घटना पर प्रदेश सरकार जल्द ही बयान जारी करेगी।