उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा में तीन दिन पहले हुए भीषण हिमस्खलन में लापता चार श्रमिकों के शव आज बरामद कर लिए गए हैं, जिसके साथ ही रेस्क्यू अभियान भी समाप्त हो गया है। इस दुखद घटना में कुल आठ श्रमिकों की जान चली गई, जबकि 46 श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
आज बरामद किए गए मृतकों की सूची में शामिल हैं:
अनिल कुमार (21), पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
अशोक (28), पुत्र रामपाल, गंगहोल, बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश।
हरमेश (30), पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।
अरविंद (43), पुत्र देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून।
Sorry, there was a YouTube error.



Subscribe Our Channel











