ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। गूलर के पास एक निर्माणाधीन फोरलेन ब्रिज भरभराकर गिर गया। जानकारी के अनुसार, यहां 15 मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें 14 मजदूरों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, जिसमें से उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने अनुसार, हादसे में एक मजदूर सुरक्षित है, जबकि 13 गंभीर घायल हुए।
पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा के अनुसार, पुल की शटरिंग लगाने के दौरान यह हादसा हुआ। सोमवार को पुल का स्लैब पड़ना था। 90 मीटर पुल का आधा हिस्सा पहले बन चुका है। अब 45 मीटर का निर्माण होना था। निर्माणाधीन हिस्से की शटरिंग गिरी है।
उन्होंने बताया कि इस पैकेज में राज श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी काम कर रही है। जबकि भारत सरकार ने अयोलिजा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को कंसल्टेंसी एजेंसी नियुक्त किया है। कंसल्टेंसी कंपनी की निगरानी में काम होता है। कंपनी की ओर से काम में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं की गई थी।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु ने एनएच के चीफ इंजीनियर को हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई। जांच के लिए टीम को भी रवाना कर दिया गया है।
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गिरा निर्माणाधीन फोरलेन ब्रिज, एक श्रमिक की मौत, 14 भर्ती।
1
/
386
हल्द्वानी में मुस्लिम टेलर के प्यार में पड़ी बेटी, शर्म से मां-बाप ने उठाया बड़ा कदम!
पापा विधायक हैं हमारे.. कहते हुए बेटे ने नैनीताल SDM से लिया पंगा! फिर मिला ऐसा सबक..
उत्तराखंड: बेटे का पहला जन्मदिन मनाने घर आने वाला था जवान, लेकिन तिरंगे पर लिपटकर लौटा शहीद!
हल्द्वानी में कई महिलाओं ने युवक का बनाया ऐसा वीडियो, की युवक ने मौत चुन ली..viral video देखें..
उत्तराखंड में बेकसुर आर्मी ब्रिगेडियर को मार डाला! सड़क पर घूमना बना सजा.. मामले में देखिए अपडेट!
हल्द्वानी में शादीशुदा आशिक के साथ रहने के लिए लड़की ने अपनी मां को जड़ा थप्पड़! फिर जो हुआ..
1
/
386


Subscribe Our Channel











