एक सप्ताह से लापता अधेड़ की जंगल में मिली लाश, फैली सनसनी

9
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में एक सप्ताह से लापता अधेड़ का शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान वेदपाल (45) पुत्र सोहनलाल, निवासी बंगाली कॉलोनी टनकपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वेदपाल 18 अक्टूबर से लापता थे। परिजनों की ओर से उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 20 अक्टूबर को पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद खटीमा रेंज के सालवनी जंगल में उनका शव बरामद हुआ। जंगल में शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।