उत्तराखंड में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। हल्द्वानी में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता पुष्कर नयाल ने हाल ही में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के दौरान पुष्कर नयाल ने कहा कि कांग्रेस में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन नेगी को शामिल किए जाने के फैसले से कार्यकर्ताओं में गहरी नाराज़गी है। उन्होंने बताया कि वह खुद भीमताल विधानसभा सीट से पार्टी के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर लाखन नेगी को सदस्यता दिला दी।
पुष्कर नयाल ने आरोप लगाया कि इस फैसले से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विरोध उत्पन्न हुआ है और कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है, जिसके चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
यह कदम हल्द्वानी में सियासी हलचल को और बढ़ा सकता है, और कांग्रेस पार्टी के भीतर उभरते असंतोष को भी उजागर करता है।



Subscribe Our Channel











