उत्तराखंड में रविवार को एक और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उत्तरकाशी जनपद के धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर एक प्राइवेट वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम, राजस्व विभाग और 108 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे के समय वाहन में केवल चालक ही सवार था। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह परमार (पुत्र शेर सिंह परमार), निवासी ग्राम पैणी भवान, तहसील डुंडा, जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है।
प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel











