न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। मतदान के बाद से ही कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव परिणामों को लेकर बयान जारी कर रही है। खासकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। वह कई बार खुद को मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित कर चुके हैं। अब उन्होंने एक और शिगूफा (Harda Lift EVM issue) छोड़ा है। उन्होंने कहा है कि मतदान के नतीजे 10 मार्च को आने हैं। इसमें अभी लंबा समय है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है।
चुनावों में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप कई बार लगाया जा चुका है। खासकर 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद विपक्षी दलें कई बार इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेती रही हैं। मगर ईवीएम में छेड़छाड़े करने के इस आरोपों को आज तक कोई भी पार्टी साबित नहीं कर पाई है। अब एक बार फिर इस चुनाव में कांग्रेस नेफिर से ईवीएम में छेड़छाड़ का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है। पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गाेदियाल और अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यह मुद्दा (Harda Lift EVM issue) उठा रहे हैं।
अपने विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के हल्दूचौड़ में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश के आंकड़े लिए है। कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के फीडबैक के अनुसार भाजपा हार रही है। जिसका अंदाजा भारतीय जनता पार्टी को लग गया है। इससे बौखलाकर भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ (Harda Lift EVM issue) कर सकती है। या फिर ईवीएम भी बदल सकती है। उन्होंने लोकतंत्र के प्रहरियों से इसपर नजर बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी इसे लेकर सजग है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरीश रावत यही नहीं रुके। उन्होंने पोस्टल बैलट को फाड़ने की भी आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि ईवीएम (Harda Lift EVM issue) की तरह पोस्टल बैलट को भी बदला जा सकता है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







