हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के एक निजी होटल में शनिवार देर रात एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह के साथ होटल में ठहरे हुए थे। रात करीब 2:30 बजे सुखवंत सिंह ने होटल के कमरे में अपनी कनपटी पर गोली चला दी।
घटना के दौरान कमरे में मौजूद पत्नी और बेटे को भी गोली के छर्रे लगे, जिससे वे घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि सुखवंत सिंह के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर गलत तरीके से जमीन का बैनामा कराया गया था। इस संबंध में उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।ग



Subscribe Our Channel











