newsjunction24.com
New dehli : लोकसभा चुनाव को लेकर अब सभी पार्टियां एक्शन मोड में आ गई हैं। भाजपा ने तो विपक्ष से आगे निकलते हुए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इस बीच अब कांग्रेस जल्द पहली सूची जारी कर सकती है। लोगों की निगाह भी बीवीआईपी नेताओं पर है कि वह कहा से चुनाव लड़ते हैं। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी इस बार रायबरेली या फिर बनारस सीट पर प्रत्याशी बन सकती हैं। लेकिन अब इन कयासों पर विराम लगता दिख रहा है। नया अपडेट जिस तरह सामने आया है, उसके मुताबिक वह दमन और दीव से चुनाव लड़ सकती हैं।
इस बात का दावा कांग्रेस के दमन और दीव के अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि पार्टी नेता प्रियंका गांधी इस केंद्र शासित प्रदेश से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं और पार्टी के आलाकमान ने उन्हें इसके लिए डाटा एकत्र करने के लिए कहा है।
कांग्रेस नेता केतन पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी दमन और दीव से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं। आलाकमान ने हमें डेटा संग्रह की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका जी के आने से पूरे दक्षिण गुजरात को फायदा होगा। सौराष्ट्र जो दीव से सटा हुआ है, उसे यहां फायदा होगा।



Subscribe Our Channel











