उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र के यमुनोत्री धाम से सटे खरसाली गांव में देर रात अचानक लगी आग से चार परिवारों की दुकाने, कारपेंटर की मशीनें, रसोईघर, अन्न भंडार कोठार और स्कूटियाँ जलकर राख हो गईं।
ग्रामीणों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। ग्राम प्रधान नीतू उनियाल ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, लेकिन प्रभावित परिवारों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
नीतू उनियाल ने प्रशासन से आग पीड़ितों के लिए तुरंत आर्थिक मदद की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत पैकेज और जरूरी सहायता मुहैया कराई जानी चाहिए। स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है और राहत कार्य की योजना बनाई जा रही है।
Sorry, there was a YouTube error.



Subscribe Our Channel











